Best time to meditate for working professionals: मेडिटेशन हर किसी की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। चाहे वो बच्चा हो, बुजुर्ग हो या जवान हो। दरअसल, मेडिटेशन आपकी मस्तिष्क की कोशिकाओं को शांत करता है, मन को शांत करता है और विचारों पर कंट्रोल करता है। 9 से 5 की जॉब करने वाले लोगों के लिए भी यह तमाम चीजें बेहद (meditation benefits in hindi) जरूरी हैं। लेकिन समस्या ये है कि वर्किंग लोगों को कई बार समय ही नहीं मिलता। तो, आइए विदिशा कौशल (Vidisha Kaushal), Sound healing and life mastery expert, ThinkRight.me से जानते हैं 9 से 5 की जॉब करने वाले लोगों के लिए मेडिटेशन करने का सही समय और तरीका।
9 से 5 की जॉब करने वाले लोगों के लिए मेडिटेशन करने का सही समय-Best time to meditate for working professionals
9 से 5 की जॉब करने वाले दो समय में मेडिटेशन कर सकते हैं। पहला ऑफिस में लंच के समय और दूसरा रात को सोने से पहले।
मेडिटेशन करने का तरीका
1. मेडिटेशन के लिए बस 10 मिनट समय निकालें
आप सोच रहे हैं कि क्या केवल 10 मिनट का ध्यान पर्याप्त है, तो यह आपके लक्ष्य और ध्यान शैली पर निर्भर करता है। हालांकि, 10 मिनट भी पर्याप्त है क्योंकि बस थोड़ीदेर आंख बंद करके मन को शांत रखने से भी आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपके पास थोड़ा ज्यादा समय हो तो आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
2. मेट्रो में या किसी का इंतजार करते समय करें मेडिटेशन
मेडिटेशन का मतलब खुद को शांत करना है। इसके लिए आपको ज्यादा समय निकालने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप मेट्रो में हैं तो सीट पर बैठ कर आंख बंद कर लें। हल्की-हल्की सांस लें और सांस पर ध्यान दें। मन को पूरी तरह से शांत करें।
3. घर पहुंचने से ठीक पहले समय निकालें
आपको घर में जा कर समय नहीं मिलता तो आप ऑफिस से घर पहुंचने के बीच कहीं आराम से रूक कर मेडिटेशन कर सकते हैं। जैसे कि कार में बैठ कर बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। समुद्र, जंगल, झील या तालाब मिले तो वहां कार रोक कर कुछ देर चुपचाप बैठ जाएं और इन्हें ध्यान से देखें। ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाता है और आप रचनात्मक तरीके से सोचते हैं। साथ ही ये आप में पॉजिटिव विचार भरते हैं।
4. सीट पर बैठ कर करें माइंडफुल मेडिटेशन
ऑफिस में सीट पर बैठ कर माइंडफुल मेडिटेशन करना आपके मन को शांत करने और स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपकी आंखों को आराम पहुंचाने में भी मदद करता है। तो, ऑफिस में सीट पर बैठे-बैठे ही मेडिटेशन करें।